कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 18:44 IST2021-09-29T18:44:53+5:302021-09-29T18:44:53+5:30

Congress workers protest against making 'derogatory' remarks on Rahul Gandhi | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने के खिलाफ प्रदर्शन किया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने के खिलाफ प्रदर्शन किया

लखनऊ, 29 सितंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिये एक अंग्रेजी समाचार चैनल द्वारा कथित रूप से ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां प्रदर्शन किया।

पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने ‘भाषा’ को बताया, ''बुधवार शाम करीब चार बजे कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ता चैनल के कार्यालय पहुंचे और उसके खिलाफ नारेबाजी की।''

चैनल के ब्यूरों प्रमुख ने बताया कि शाम करीब चार बजे 25 से 30 कांग्रेस कार्यकर्ता चैनल के कार्यालय में घुस आए और नारेबाजी करने लगे। वे आरोप लगा रहे थे कि चैनल ने उनके नेता राहुल गांधी के बारे में ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की है। प्रदर्शनकारियों ने सीढ़ियों पर रखे गमलों को नुकसान भी पहुंचाया।

कांग्रेस के स्थानीय नेता लल्लन कुमार ने आरोप लगाया कि चैनल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी की थी जिसकी वजह से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress workers protest against making 'derogatory' remarks on Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे