लाइव न्यूज़ :

मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 12, 2021 15:04 IST

Open in App

मेरठ (उप्र), 12 जुलाई उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को कमिश्नरी पार्क पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क से ठेले पर मोटरसाइकिल रखकर हापुड़ रोड स्थित इंदिरा चौक पहुंचे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदर्शन का समापन किया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के संकट में जब लोगों का व्यापार, रोजगार लगभग पूरी तरह चौपट है और गरीब, नौजवान, प्राइवेट नौकरी पेशा, मध्यम वर्ग पर आर्थिक संकट है, ऐसे समय में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल को ही कमाई का प्रमुख साधन बना लिया है और ईंधन की कीमतों में वृध्दि कर अपना खजाना भरने में लगी हुई है। ईंधन की बढ़ती कीमतों से माल ढुलाई में बढ़ोत्तरी होती है जिससे आम आदमी को महंगाई की दोहरी मार सहन करनी पड़ती है।

मेरठ में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार पिछले सात सालों से पेट्रोल डीजल पर कर लगाकर लाखों-करोड़ रुपये कमा रही है। परिवहन ही नहीं बल्कि कृषि लागत भी बढ़ जाती है। हमारा देश कृषि प्रधान है ऐसे में किसानों को भीषण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी के बावजूद विभिन्न बहाना बनाकर आम लोगों के लिए पेट्रोल व डीजल की कीमतें कम नहीं की हैं, जबकि यही लोग जब विपक्ष में थे तो कीमतें कम करने का वादा करते थे।

कांग्रेस के अग्रिम संगठनों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो