लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: January 20, 2021 14:09 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 जनवरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने बेंगलुरु में बुधवार को केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के कारण कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ। कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और सड़कों पर अवरोधक भी लगाए गए थे।

राजभवन की घेराबंदी करने के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के आह्वान के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों से पार्टी कर्याकर्ता यहां पहुंचे।

उन्होंने प्रदर्शन करने और फिर राज्यपाल वजुभाई वाला को एक ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई है।

शिवकुमार ने प्रदर्शन स्थल ‘फ्रीडम पार्क’ जाने से पहले राज्य सरकार पर प्रदर्शनकारियों को राज्य की राजधानी आने से रोकने का आरोप लगाया।

शिवकुमार ने एक वीडियो संदेश में आरोप लगाया, ‘‘ मुझे कई फोन आ रहे हैं कि पुलिस किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कल रात से ही रोक रही है।’’

शहर में आने से जिन लागों को रोका जा रहा है, शिवकुमार ने उनसे राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करने की अपील की ।

उन्होंने कहा, ‘‘ बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पहुंचें और हम जरूर राज भवन घेरेंगे।’’

इस बीच, भाजपा ने प्रदर्शन का उपहास किया और आरोप लगाया कि अपने शासन काल में किसानों के आत्महत्या करने के लिए जिम्मेदार रही कांग्रेस आज केन्द्र के ‘‘किसान समर्थक कानूनों’’ का विरोध कर नौटंकी कर रही है।

भगवा पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘ किसानों के आत्महत्या करने की घटनाएं ना बढ़ी होती, अगर आपने किसानों का साथ दिया होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग