लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा ‘मौन व्रत’

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:42 IST

Open in App

वाराणसी, 11 अक्टूबर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के आह्वान पर वाराणसी में सोमवार को पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘मौन व्रत’ धारण करके केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को बर्खास्त करने की मांग रखी।

यहां भारत माता मंदिर में पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर मोदी सरकार के मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को बर्खास्त करने की मांग को लेकर मौन व्रत किया गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में कांग्रेस महासचिव ने मौन व्रत रखा है उसी कड़ी में काशी में भी मौन व्रत रखकर अजय मिश्रा की बर्खास्तगी का मांग की गई।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अहिंसावादी तरीके से विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक अजय मिश्रा की बर्खास्तगी नहीं हो जाती कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए