लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी की तरह वेश-भूषे में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 15:19 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 फरवरी ओडिशा में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह के वेश-भूषे में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ।

नायाब तरीके से विरोध करते हुए कार्यकर्ता ने एक बैलगाड़ी पर सवार होकर लोगों से पूछा कि पेट्रोल की कीमतें कम हुई हैं या नहीं।

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस के छह घंटे के राज्यव्यापी बंद के दौरान नवरंगपुर जिले के उमरकोट कस्बे में प्रदर्शन के दौरान यह दृश्य दिखा।

कांग्रेस की रैली के दौरान लाउडस्पीकर से मोदी के पुराने भाषण के अंश चलाए गए और सफेद बाल और दाढ़ी वाला व्यक्ति ऐसे जाहिर कर रहा था कि वही उन्हें बोल रहा है।

प्रदर्शन के इस तरीके से रैली के दौरान लोगों को खूब मनोरंजन हुआ।

पूर्व सांसद प्रदीप मांझी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सड़कों को अवरुद्ध किए जाने के कारण जिले में पूरी तरह बंद रहा।

जिले में सभी दुकानें, स्कूल, कॉलेज भी बंद रहे और सड़कों पर गाड़ियां भी नहीं दिखीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित