लाइव न्यूज़ :

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली रैली में भाग लेंगे राजस्थान से कांग्रेस कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: November 27, 2021 22:43 IST

Open in App

जयपुर, 27 नवंबर देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने 12 दिसंबर को नई दिल्ली में रैली आहूत की है जिसमें राजस्थान से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जन जागरण अभियान के तहत आसमान छूती मंहगाई के खिलाफ दिल्ली में 12 दिसंबर को 'महंगाई हटाओ रैली' आहूत की है। उन्होंने कहा कि रामलीला ग्राउंड में प्रस्तावित इस रैली में उनके नेतृत्व में राजस्थान से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

डोटासरा ने कहा,‘‘महंगाई आसमान छू रही है, महंगाई से गरीब आदमी का जीना दूभर हो रहा है और उसे दो वक्त की रोटी भी मिल नहीं रही है। महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश है।’’

डोटासरा ने कहा कि इस रैली को सफल बनाने के लिए संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारी आपसी तालमेल से काम करेंगे और रैली में अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने इस रैली को सफल बनाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व अन्य मंत्रियों के साथ भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र