महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली रैली में भाग लेंगे राजस्थान से कांग्रेस कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: November 27, 2021 20:42 IST2021-11-27T20:42:49+5:302021-11-27T20:42:49+5:30

Congress workers from Rajasthan will participate in Congress's Delhi rally against inflation | महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली रैली में भाग लेंगे राजस्थान से कांग्रेस कार्यकर्ता

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली रैली में भाग लेंगे राजस्थान से कांग्रेस कार्यकर्ता

जयपुर, 27 नवंबर देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने 12 दिसंबर को नई दिल्ली में रैली आहूत की है जिसमें राजस्थान से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस बारे में शनिवार को यहां प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की ।

डोटासरा ने बताया कि देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 12 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महंगाई हटाओ रैली आहूत की है। इसमें उनके नेतृत्व में राजस्थान से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे।

डोटासरा ने कहा कि इस रैली को सफल बनाने के लिए संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारी आपसी तालमेल से काम करेंगे और रैली में अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress workers from Rajasthan will participate in Congress's Delhi rally against inflation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे