लाइव न्यूज़ :

'गाय बचाओ-किसान बचाओ' यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर लाठीचार्ज

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:01 IST

Open in App

महोबा, 30 दिसंबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बुधवार को 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज किया।

महोबा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने बताया, ‘‘बुधवार को कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कबरई से शांतिपूर्ण तरीके से 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' यात्रा निकाल रहे थे। तभी पुलिस ने उन पर कथित तौर पर लाठीचार्ज किया है।’’ उन्होंने दावा किया इस घटना में पार्टी के लगभग 25 नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

लोधी ने बताया कि पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, महासचिव राहुल राय, युवा प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क और प्रभारी सचिव अखिलेश कुमार डेढ़ सौ से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन से अनुमति लिए बगैर यात्रा निकालने पर अड़े कांग्रेस के 90 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें शाम सात बजे निजी मुचलके भरवा पुलिस लाइन से रिहा किया गया है।

अधिकारी ने लाठीचार्ज किये जाने के आरोप को निराधार बताया है।

इस बीच, प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भाजपा गाय के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आई है और अब उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ‘गाय बचाओ-किसान बचाओ' यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जा रही थी और पुलिस ने कबरई कस्बे के बांदा चौराहा के पास जबरन रोकने की कोशिश की और लाठीचार्ज किया।

उन्होंने दावा किया पुलिस लाठीचार्ज में कम से कम 20 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

आदित्य ने कहा कि इस दौरान कांग्रेस के कुल 90 नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में रखा गया था, जिन्हें देर शाम निजी मुचलके भरवाने के बाद रिहा किया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि ललितपुर से शुरू हुई यह यात्रा बृहस्पतिवार को चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी में गौशालाओं मृत गायों की अस्थियां प्रवाहित करने के बाद समाप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस