लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को चुनाव प्रभारी बनाने से भी कांग्रेस गोवा चुनाव नहीं जीत सकेगी: भाजपा नेता

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:11 IST

Open in App

पणजी, 12 अगस्त भारतीय जनता पार्टी की गोवा इकाई के प्रमुख सदानंद एस तनवड़े ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस यदि राहुल गांधी को अपना चुनाव प्रभारी बना दे तो भी वह इस तटीय राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकेगी।

अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा अपने वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने के मद्देनजर भाजपा नेता का यह बयान आया है।

तनवड़े ने कुईपेम विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे से अलग पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैंने सुना है कि कांग्रेस ने चिदंबरम को चुनाव रणनीति तय करने के लिए गोवा का प्रभारी नियुक्त किया है। यहां तक कि यदि वे राहुल गांधी को प्रभारी बना देते हैं तो भी वे चुनाव नहीं जीत पाएंगे।’’

तनवड़े विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार अभियान के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। राज्य में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं और मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संपर्क साधने के लिए विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करेगी, तनवड़े ने कहा , ‘‘राजनीति में कुछ भी निश्चित नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी फिलहाल सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में अपना आधार मजबूत कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल