कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए जारी अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची वापस ली

By भाषा | Updated: September 21, 2021 00:27 IST2021-09-21T00:27:11+5:302021-09-21T00:27:11+5:30

Congress withdraws list of additional office bearers issued for Uttar Pradesh unit | कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए जारी अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची वापस ली

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए जारी अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची वापस ली

नयी दिल्ली, 20 सितंबर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए अतिरिक्त पदाधिकारियों की वह सूची सोमवार को वापस ले ली, जो उसने एक दिन पहले जारी की थी।

कांग्रेस की ओर से कहा गया कि एक अद्यतन सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

वापस ली गई सूची के अनुसार उपेंद्र सिंह, मकसूद खान और जयवंत सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जबकि दिनेश कुमार सिंह को महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया था।

सूची में प्रदेश इकाई में 11 अतिरिक्त महासचिव और 28 सचिवों के नाम भी थे। अब पूरी सूची वापस ले ली गई है और नई सूची अभी जारी की जानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress withdraws list of additional office bearers issued for Uttar Pradesh unit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे