लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पूर्व विधायक नायर को निलंबित करने का फैसला लिया वापस

By भाषा | Updated: September 17, 2021 14:42 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 सितंबर केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के, राज्य में पार्टी के जिला प्रमुखों के चयन पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त करने के लिए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक के. शिवदासन नायर को निलंबित करने के फैसले को, शुक्रवार को वापस ले लिया।

नायर का निलंबन वापस लेने की घोषणा करते हुए केपीसीसी प्रमुख के. सुधाकरन ने कहा कि नायर द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक था और पार्टी को मजबूती देने के लिए उनकी सेवा की आवश्यकता भी है।

नायर और केपीसीसी के पूर्व महासचिव केपी अनिल कुमार को 29 अगस्त को केपीसीसी प्रमुख सुधाकरन ने ‘‘अनुशासनहीनता’’ के आरोप में पार्टी से ‘‘अस्थायी रूप से निलंबित’’ कर दिया था।

कुमार ने 14 सितंबर को कांग्रेस छोड़ दी और माकपा में शामिल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया था कि सुधाकरन ने पार्टी की राज्य इकाई के नेतृत्व को वैसे ही छीन लिया जैसे तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था।

नायर और कुमार दोनों ने जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) प्रमुखों के चयन को लेकर राज्य नेतृत्व की तीखी आलोचना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा