लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी: माकन

By भाषा | Updated: October 7, 2021 23:16 IST

Open in App

जयपुर, सात अक्टूबर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि पार्टी राजस्थान विधानसभा की दो सीटों वल्लभनगर (उदयपुर) और धारियावाद (प्रतापगढ़) के उपचुनाव में बडे अंतर के जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि लोग देख रहे है कि देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में क्या हो रहा है और मतदाता उपचुनाव में उसे मुंहतोड जवाब देंगे। माकन ने कहा कि उनकी पार्टी के लोग एकजुट होकर उपचुनाव लडेंगे।

दिल्ली से जयपुर हवाईअड्डे पहुंचे माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि 2018 के विधानसभा चुनावों की तुलना में हमें इस बार दोनों विधानसभा सीटों के उपचुनाव में अधिक वोट मिलेंगे।’’

उन्होंने कहा कि किसानों पर हमला लोकतंत्र पर हमला है और जनता उपचुनाव में भाजपा को मुंहतोड जवाब देगी।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेताओं ने यहां माकन का स्वागत किया। माकन और डोटासरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ शुक्रवार को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और नामांकन दाखिल करने के दौरान पार्टी उम्मीदवारों के साथ मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि धारियावाद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का 19 मई को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था। वहीं वल्लभनगर से कांग्रेस के विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 20 जनवरी को निधन हो गया था। कांग्रेस ने शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत को वल्लभनगर से चुनाव मैदान में उतारा है और नागराज मीना को भाजपा के खेत सिंह मीना के खिलाफ धारियावाद से टिकट दिया गया है।

वहीं भाजपा ने वल्लभनगर (उदयपुर) सीट पर हिम्मत सिंह झाला और धारियावाद (प्रतापगढ़) के लिये खेत सिंह मीना को उम्मीदवार बनाया है।

दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। इस उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो