लाइव न्यूज़ :

स्थापना दिवस पर देश भर में तिरंगा यात्रा निकालेगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर कांग्रेस 28 दिसंबर को अपने 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को देश भर में तिरंगा यात्रा निकालेगी तथा केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

इसके साथ ही, पार्टी का सोशल मीडिया विभाग ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान चलाएगा जिसके तहत कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं को पत्र लिखकर इन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी है।

सूत्रों का कहना है कि वेणुगोपाल ने पार्टी के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन में कोरोना वायरस से संबंधित दिशनिर्देशों और सामाजिक दूरी का पालन करने की बात भी कही है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अपने स्थापना दिवस पर, पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम करेगी जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल