लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने डीएस हुड्डा को सौंपी अहम जिम्मेदारी, करेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा पर कार्यबल की अगुवाई

By भाषा | Updated: February 22, 2019 05:36 IST

सर्जिकल स्ट्राइक के समय सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख रहे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Open in App

 सर्जिकल स्ट्राइक के समय सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख रहे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा पर पार्टी की ओर से गठित किये जा रहे कार्यबल की अगुवाई करेंगे।

कांग्रेस हुड्डा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा पर कार्यबल का गठन कर रही है जो देश के लिए दृष्टिपत्र तैयार करेगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की जिस दौरान गांधी ने कार्यबल के नेतृत्व की पेशकश की जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

उन्होंने कहा, "हुड्डा कार्यबल नेतृत्व करेंगे तथा विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के साथ दृष्टिपत्र तैयार किया जाएगा।' 

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी अध्यक्ष के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा, ' एक मजबूत राष्ट्र और मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में कांग्रेस अध्यक्ष ने एक और सकारात्मक कदम उठाया है। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) हुड्डा के अनुभव से देश को दूरगामी लाभ होगा।' 

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा 29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त सैन्य कमांडर थे जो उत्तरी कमान का अगुआ होता है। सर्जिकल स्ट्राइक के समय वह अभियान की निगरानी कर रहे थे।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हुड्डा का एक बयान काफी सुर्खियों में रहा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस घटना को थोड़ा ज्यादा ही हाईप दिया गया और थोड़ा राजनीतिकरण हो गया..मगर सेना के लिहाज से कहें तो हमें इसको करने की जरूरत है और हमने उसे बखूबी अंजाम दिया।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह