लाइव न्यूज़ :

मानसून सत्र में राफेल, कोविड और महंगाई का मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई कांग्रेस ने बुधवार को फैसला किया कि वह संसद के मानसून सत्र में राफेल विमान सौदे की फ्रांस में हो रही जांच, कोरोना महामारी, टीकाकरण की ‘धीमी गति’, किसान आंदोलन और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी।

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई पार्टी के संसदीय रणनीति संबंधी समूह की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व की ओर से पार्टी की संसदीय टीम में किसी तरह के बदलाव का संकेत नहीं दिया गया। पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को हटाया जा सकता है।

संसदीय रणनीति संबंधी समूह की इस बैठक में सोनिया के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, उप नेता गौरव गोगोई, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उप नेता आनंद शर्मा, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, राज्यसभा सद जयराम रमेश, लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी, के. सुरेश और मणिकम टैगोर शामिल हुए है।

बैठक के बाद कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह एक औपचारिक बैठक थी जो हर सत्र से पहले होती है। इसमें यह फैसला किया गया है कि राफेल की फ्रांस में जांच आरंभ हुई है, ऐसे में इस मुद्दे को उठाया जाएगा और इसकी जांच के लिए जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) गठित करने की मांग की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि, जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी, किसानों के आंदोलन, कोरोना महामारी की दूसरी लहर से निपटने में सरकार की विफलता और टीकाकरण की धीमी गति के मुद्दों को भी पार्टी संसद के दोनों सदनों में जोरशोर से उठाएगी।’’

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होना निर्धारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो