लाइव न्यूज़ :

राफेल मामले में विपक्ष के कड़े तेवर, पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 25, 2018 05:35 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण और मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम के नेतृत्व में गुरूवार को प्रदेश के कांग्रेसी नेता विरोध मार्च में हिस्सा लेंगे।

Open in App

मुंबई, 25 सितंबर: फ्रांस के साथ हुए राफेल युद्धक विमान सौदे को लेकर कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग को लेकर 27 सितंबर को मुंबई में प्रदर्शन करेगी। 

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण और मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम के नेतृत्व में गुरूवार को प्रदेश के कांग्रेसी नेता विरोध मार्च में हिस्सा लेंगे।

पार्टी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि यह मार्च महालक्ष्मी रेसकोर्स से शुरू होकर अगस्त क्रांति मैदान में खत्म होगा। 

बयान में कहा गया, ‘‘चव्हाण और निरूपम के नेतृत्व में कांग्रेस 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन करेगी।’’ 

ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर भी निरूपम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल के दाम कथित तौर पर 90 रूपये प्रतिलीटर के पार पहुंच गए हैं। 

उन्होंने सरकार पर आम लोगों की पीड़ा और पेट्रोलियम उत्पादों के दामों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। 

बयान में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के हवाले से कहा गया, ‘‘लोगों ने भाजपा को वोट दिया क्योंकि उसने महंगाई पर अंकुश लगाने का वादा किया था जो उसके मुताबिक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान थी। अगर लोगों की पीड़ा का न सही तो भाजपा को कम से कम अपने शब्दों का मान रखना चाहिए।’’ 

निरूपम ने मांग की कि सरकार वाकई आम लोगों की चिंता करती है तो उसे ईंधन पर कर घटाना चाहिए।

टॅग्स :राफेल सौदाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल