लाइव न्यूज़ :

उप्र में कांग्रेस 'गाय-किसान बचाओ पदयात्रा' शुरू करेगी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 19:25 IST

Open in App

लखनऊ, 25 दिसंबर कांग्रेस ने गोरक्षा के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने के लिए शनिवार से प्रदेश में 'गाय-किसान बचाओ पदयात्रा' शुरु करने की घोषणा की है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ श्रीकृष्ण-राम के प्रदेश में गायों की दुर्दशा कराई जा रही है। सरकारी गौशालाएं यातना गृह बन गयी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके विरोध में कांग्रेस शनिवार से पूरे प्रदेश में 'गाय-किसान बचाओ पदयात्रा' शुरू करेगी। इसकी शुरुआत ललितपुर जिले से होगी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू इस पदयात्रा की अगुवाई करेंगे। लल्लू सिर पर गायों की अस्थियां रखकर चित्रकूट जाएंगे।’’

गुर्जर ने दवा किया कि इस पद यात्रा से पहले ही कांग्रेस के कई नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है, लेकिन पार्टी यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि अगर पदयात्रा को रोकने की कोशिश की गई तो सरकार को उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

इस मौके पर कथित रूप से ललितपुर, मैनपुरी, आगरा, सोनभद्र और वाराणसी की गौशालाओं में रखी गई गायों की दुर्दशा को प्रदर्शित करने वाले वीडियो भी दिखाए गए।

गुर्जर ने कहा, ‘‘प्रदेश की गौशालाओं में गायों की दशा बेहद हृदय विदारक है। योगी सरकार को अपने इन पापों का प्रायश्चित करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू