लाइव न्यूज़ :

उप्र में कांग्रेस 'गाय-किसान बचाओ पदयात्रा' शुरू करेगी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 22:31 IST

Open in App

लखनऊ, 25 दिसंबर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने राज्य में योगी आदित्यनाथ सरकार के तहत गौशालाओं में गायों की कथित दुदर्शा को उजागर करने के लिए शनिवार से बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों में 'गाय-किसान बचाओ पदयात्रा' शुरु करने की घोषणा की है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ श्रीकृष्ण-राम के प्रदेश में गायों की दुर्दशा कराई जा रही है। सरकारी गौशालाएं यातना गृह बन गयी हैं।’’

गुर्जर ने दावा किया कि पदयात्रा शुरू होने से एक दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और पूर्व सांसद प्रदीप जैन आदित्य सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को शुक्रवार को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पार्टी यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि अगर पदयात्रा को रोकने की कोशिश की गई, तो सरकार को उसके अंजाम भुगतने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस शनिवार से पूरे प्रदेश में 'गाय-किसान बचाओ पदयात्रा' शुरू करेगी। इसकी शुरुआत ललितपुर जिले से होगी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू इस पदयात्रा की अगुवाई करेंगे। लल्लू सिर पर गायों की अस्थियां रखकर चित्रकूट जाएंगे।’’

छह दिवसीय पदयात्रा ललितपुर जिले के सौजना गौशाला से शुरू होगी और यह चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी के तट पर संपन्न होगी।

गुर्जर ने कहा, ‘‘प्रदेश की गौशालाओं में गायों की दशा बेहद हृदय विदारक है। योगी सरकार को अपने इन पापों का प्रायश्चित करना चाहिए।’’

संवाददाता सम्मेलन में कथित रूप से ललितपुर, मैनपुरी, आगरा, सोनभद्र और वाराणसी की गौशालाओं में रखी गई गायों की दुर्दशा को प्रदर्शित करने वाले वीडियो भी दिखाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग