लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कृषि व श्रम कानूनों के खिलाफ पत्र अभियान शुरू करेगी

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात दिसंबर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने सोमवार को कहा कि वह आठ दिसंबर को विभिन्न किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ से पहले किसानों व मजदूरों के समर्थन में विवादास्पद कृषि व श्रम कानूनों के खिलाफ पत्र अभियान शुरू करेगी।

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसानों और श्रमिकों के हस्ताक्षर वाले ये पत्र राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे और उनसे विवादास्पद कानूनों को मंजूरी नहीं देने का अनुरोध किया जाएगा।

उनके मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्र पर किसानों व श्रमिकों के हस्ताक्षर लेकर उनकी राय जानने का निर्देश दिया है।

शिवकुमार ने कहा, “हमारी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर हम किसानों और श्रमिकों को 8.8 लाख पत्र मुहैया कराने जा रहे हैं जो उन पर हस्ताक्षर के बाद उसे राष्ट्रपति को भेजेंगे।”

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर, जिला स्तर और गांव स्तर पर पार्टी का तंत्र पत्र वितरित करने और फिर उन पर लोगों के हस्ताक्षर लेकर उन्हें राष्ट्रपति तक भेजने की प्रक्रिया पर काम करेगा।

विधानसभा के चालू सत्र में भाजपा के गोवध निरोधी विधेयक को पेश करने की इच्छा से जुड़े एक सवाल पर शिवकुमार ने कहा प्रदेश में पहले से ही एक गोवध निरोधी कानून मौजूद है।

उन्होंने कहा, “भाजपा और उसके मंत्री इसे राजनीतिक और सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं। उन्हें यह जानना चाहिए कि इस देश में कौन गोमांस का निर्यात कर रहा है। वे देश के किस हिस्से में हैं और कौन हैं? उन्हें उनकी (गोमांस निर्यातकों की) पृष्ठभूमि जाननी चाहिए।”

कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक गोवध निरोधी विधेयक किसानों के खिलाफ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल