लाइव न्यूज़ :

बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस : दिग्विजय सिंह

By भाषा | Updated: November 13, 2021 18:57 IST

Open in App

भोपाल, 13 नवंबर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि केंद्र की भाजपानीत सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और खराब होती अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस 14 से 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान चलाएगी।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों वार्ता में कहा, ‘‘कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता जन जागरण अभियान में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति, मोदी सरकार की गलत नीतियों जैसे नोटबंदी और त्रुटिपूर्ण जीएसटी पर जनता को जागरुक किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान कांग्रेस नेता गांधी टोपी पहनेगें तथा जनता से संपर्क कर उसे देश के मुद्दों पर जागरुक करेंगे। इस अभियान का मुख्य केंद्र बिंदु महंगाई पर रहेगा।

सिंह ने दावा किया कि जब 2014 में संप्रग सरकार ने राजग को सत्ता सौंपी थी तब अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में थी लेकिन नोटबंदी के बाद लाखों मध्यम और छोटे व्यवसाय बंद हो गए और करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं।

कांग्रेस ने नेता ने कहा कि मोदी शासन के दौरान कॉरपोरेट घरानों की पूंजी एवं आय में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘ पेट्रोल और डीजल पर सिर्फ 2020-21 में टैक्स बढ़ा कर मोदी सरकार ने आम आदमी से 3.5 लाख करोड़ रूपये वसूल किए और दूसरी तरफ कॉरपोरेट टैक्स की दर 30 प्रतिशत से 22 प्रतिशत कर बड़े उद्योगपतियों को 1.45 लाख करोड़ का फायदा पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां