लाइव न्यूज़ :

उप्र में युवाओं को जोड़ने के लिए कांग्रेस चलाएगी 'बने यूपी की आवाज' अभियान : सिद्दीकी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:15 IST

Open in App

लखनऊ, नौ नवंबर उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत बढ़ाने के इरादे से कांग्रेस पार्टी युवाओं को जोड़ने के लिए ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ नाम से एक नया अभियान चलाने जा रही है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि इस अभियान का मक़सद ज़िला स्तर पर पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर का चुनाव करना है।

सिद़्दीकी ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ित व प्रताड़ित जनता की आवाज बन गयी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वह (प्रियंका गांधी वाद्रा) प्रदेश में सरकारी संरक्षण में हो रही अलोकतांत्रिक एवं गैरसंवैधानिक घटनाओं से डटकर लड़ रही है। न्याय के लिए योगी सरकार के अनैतिक कार्यों के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रही हैं और सरकार की हिरासत झेल रही हैं।’’

उन्‍होंने कहा कि प्रियंका गांधी के इस तेवर से युवा खासतौर पर आकर्षित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ अभियान शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके जरिये कांग्रेस अनुभवी कांग्रेसजनों के साथ-साथ युवाओं को प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपेगी। उन्होंने कहा कि योग्यता, क्षमता एवं जनसंपर्क उनके चयन का आधार होगा।

सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस ज़िला स्तर पर लिखित और मौखिक परीक्षा के जरिये प्रवक्ताओं और कोऑर्डिनेटर का चयन करेगी।

मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘आरएसएस के जहरीले प्रचार के विरुद्ध देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए युवा कांग्रेस पार्टी से बड़े पैमाने पर जुड़ना चाहते हैं। उन्हें एक मंच देने के लिए ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ अभियान आज आरंभ कर दिया गया है, जो नौजवान कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं, वे भी पार्टी का सदस्य बनकर इन परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।''

उन्होंने बताया कि परीक्षाएं राज्य के लखनऊ संभाग से शुरू होंगी और 15 नवंबर को उन्नाव में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के साथ 16 नवंबर को लखनऊ में परीक्षाएं होंगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद परीक्षाएं सीतापुर (17 नवंबर), हरदोई (18 नवंबर), रायबरेली (20 नवंबर) और लखीमपुर खीरी (21 नवंबर) में होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता