लाइव न्यूज़ :

भाजपा के आंदोलनों पर पलटवार करेगी कांग्रेस

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 14, 2019 05:22 IST

मध्यप्रदेश में किसान और अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे आंदोलनों का अब कांग्रेस जवाब देगी. इसके लिए किसान कांग्रेस की एक बैठक 15 जून को बुलाई गई है

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा द्वारा बिजली कटौती को लेकर लगातार बयानबाजी की जा रही है.कांग्रेस द्वारा इसके लिए किसान कांग्रेस को सक्रिय किया जा रहा है.

मध्यप्रदेश में किसान और अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे आंदोलनों  का अब कांग्रेस जवाब देगी. इसके लिए किसान कांग्रेस की एक बैठक 15 जून को बुलाई गई है. इस बैठक में रणनीति तय की जाएगी कि किस तरह से भाजपा के आंदोलनों का जवाब दिया जाए.

राज्य में बिजली कटौती को लेकर बुधवार को भाजपा ने चिमनी यात्रा निकाली और जगह-जगह हाथों में लालटेन लेकर विरोध किया. वहीं इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में किसानों का कर्ज माफ न करने के विरोध में कांग्रेस सरकार के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन कर चुके हैं.

इसके अलावा भाजपा द्वारा बिजली कटौती को लेकर लगातार बयानबाजी की जा रही है. कांग्रेस ने भी भाजपा की इस बयानबाजी और प्रदर्शनों का करारा जवाब देने की तैयारी की है. कांग्रेस द्वारा इसके लिए किसान कांग्रेस को सक्रिय किया जा रहा है. किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 15 जून को एक बैठक होनी है, इस बैठक में भाजपा द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन और आंदोलनों के जवाब में मैदानी कार्रवाई क्या की जाए, इसकी रणनीति बनाई जाएगी.

बताया जाता है कि किसान कांग्रेस को सक्रिय करके कांग्रेस किसानों के बीच जाएगी और किसानों का कर्ज माफी और बिजली को लेकर जो बातें भाजपा द्वारा कही जा रही है, उन्हें गलत साबित करने का प्रयास करेगी. किसानों को कांग्रेस यह बताने का प्रयास करेगी कि भाजपा किसानों का भला नहीं चाहती है. कांग्रेस ने अब तक कितने किसानों का कर्ज माफ किया इसका ब्यौरा भी किसानों को दिया जाएगा.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह