हर गांव में स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों का सम्मान करेगी कांग्रेस : प्रियंका

By भाषा | Updated: August 15, 2021 13:17 IST2021-08-15T13:17:23+5:302021-08-15T13:17:23+5:30

Congress will respect freedom fighters, farmers in every village: Priyanka | हर गांव में स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों का सम्मान करेगी कांग्रेस : प्रियंका

हर गांव में स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों का सम्मान करेगी कांग्रेस : प्रियंका

नयी दिल्ली, 15 अगस्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई एक नए अभियान के तहत राज्य के हर गांव में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों और किसानों को सम्मानित करेगी।

कांग्रेस नेता ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी इस अवसर पर 'जय भारत जन संपर्क अभियान' चलाएगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘जय भारत जन संपर्क अभियान’ के तहत राज्य के गांव-गांव में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों एवं किसानों को सम्मानित करेगी और देश को मजबूत बनाने में योगदान देने के लिए प्रत्येक प्रदेशवासी को धन्यवाद देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress will respect freedom fighters, farmers in every village: Priyanka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे