लाइव न्यूज़ :

गोवा विस चुनाव में युवा व नए चेहरों पर भरोसा जताएगी कांग्रेस : प्रदेश प्रमुख

By भाषा | Updated: November 21, 2021 16:12 IST

Open in App

पणजी, 21 नवंबर कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष गिरीश चूडांकर ने रविवार को कहा कि राज्य में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस महीने के अंत तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी और पार्टी इस बार अधिकतर युवाओं तथा नए चेहरों पर विश्वास जताएगी।

चूडांकर ने पणजी में एक संवाददाता सम्मेलन में दोहराया कि जो विधायक कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हो गए हैं, उनके नामों पर विचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने गोवा के लिए स्क्रीनिंग समिति की घोषणा कर दी है, जिससे गोवा के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार करने में तेज़ी आएगी। कांग्रेस के 70-80 फीसदी प्रत्याशी युवा और नए चेहरे होंगे।”

गोवा में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है।

चूडांकर ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लेने से पहले पार्टी की ब्लॉक समितियों को भरोसे में लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “ ज्यादा तरजीह उन उम्मीदवारों को दी जाएगी जिनकी अनुशंसा ब्लॉक समितियां करेंगी।”

कांग्रेस नेता ने समान विचारधारा वाले दलों के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन पर टिप्पणी करने से इनकार किया।

वर्ष 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 17 सीट जीती थीं जबकि 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के खाते में 13 सीट आई थीं। लेकिन भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के सहयोग से दिवंगत मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार का गठन कर लिया था।

पिछले वर्षों में, कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी जिनमें से ज्यादातर भाजपा में शामिल हुए और विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या महज़ चार रह गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह