लाइव न्यूज़ :

गोवा विस चुनाव में युवा व नए चेहरों पर भरोसा जताएगी कांग्रेस : प्रदेश प्रमुख

By भाषा | Updated: November 21, 2021 16:06 IST

Open in App

पणजी, 21 नवंबर कांग्रेस गोवा में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस महीने के अंत तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चूडांकर ने रविवार को कहा कि कांग्रेस इस बार अधिकतर युवाओं और नए चेहरों पर विश्वास जताएगी।

चूडांकर ने पणजी में एक संवाददाता सम्मेलन में दोहराया कि जो विधायक कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हो गए हैं, उनके नामों पर विचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने गोवा के लिए स्क्रीनिंग समिति की घोषणा कर दी है, जिससे गोवा के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार करने में तेज़ी आएगी। कांग्रेस के 70-80 फीसदी प्रत्याशी युवा और नए चेहरे होंगे।”

गोवा में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है।

चूडांकर ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लेने से पहले पार्टी की ब्लॉक समितियों को भरोसे में लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “ ज्यादा तरजीह उन उम्मीदवारों की दी जाएगी जिनकी अनुशंसा ब्लॉक समितियां करेंगी।”

कांग्रेस नेता ने समान विचारधारा वाले दलों के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन पर टिप्पणी करने से इनकार किया।

वर्ष 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 17 सीट जीती थीं जबकि 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के खाते में 13 सीट आई थीं। लेकिन भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के सहयोग से दिवंगत मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार का गठन कर लिया था।

पिछले वर्षों में, कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी जिनमें से ज्यादातर भाजपा में शामिल हुए और विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या महज़ चार रह गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव