लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सत्ता में आने के तुरंत बाद कांग्रेस धर्मांतरण रोधी कानून निरस्त कर देगी :सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:57 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 दिसंबर कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर कांग्रेस प्रस्तावित धर्मांतरण रोधी कानून को तुरंत निरस्त कर देगी।

उन्होंने ‘कर्नाटक धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार संरक्षण विधेयक, 2021’ को संविधान विरोधी और क्रूर बताते हुए कहा कि कांग्रेस भी जबरन धर्मांतरण या प्रलोभन के जरिए धर्मांतरण कराये जाने के खिलाफ है।

सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इसे सौ फीसदी निरस्त कर देंगे, हम सत्ता में आने के एक हफ्ते के अंदर ऐसा करेंगे। हम इसे प्रथम सत्र में ही निरस्त कर देंगे।’’

धर्मांतरण रोधी विधेयक को अभी विधान परिषद में पारित किया जाना बाकी है। इसे लागू करने के लिए एक अध्यादेश लाने की भारतीय जनता पार्टी की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अध्यादेश जारी करने का रास्ता आपात स्थिति में अपनाया जाता है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा ने पिछले हफ्ते बेलगावी में राज्य विधानसभा में विपक्षी दलों के विरोध के बीच इसे पारित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट