लाइव न्यूज़ :

आंदोलनरत किसानों और पत्रकारों को विधिक सहायता मुहैया कराएगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: February 3, 2021 00:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी कांग्रेस ने मंगलवार को निर्णय किया कि वह आंदोलनरत किसानों और पत्रकारों को राहत एवं उनकी शिकायतों के समाधान के लिए कानूनी सहायता मुहैया कराएगी।

राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं के विधिक प्रकोष्ठ की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ के सदस्य भी मौजूद थे।

उन्होंने निर्णय लिया कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के विधिक विभागों के अध्यक्षों का शिष्टमंडल दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों से मिलेगा और उन्हें तथा पत्रकारों को विधिक सेवाओं की जानकारी देगा।

बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सभी जिलों में नाम और सम्पर्क के साथ अगले 48 घंटे में विधिक विभाग के वकीलों की एक समिति का गठन भी किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है