लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस करेगी राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई का कड़ा विरोध, कहा- इससे तमिलनाडु में भंग हो सकती है शांति

By भाषा | Updated: October 13, 2019 22:48 IST

‘‘न्यायिक व्यवस्था में हस्तक्षेप’’ की कोशिशों पर सवाल उठाते हुए अलागिरी ने कहा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने रविवार को कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में सात दोषियों में से किसी की भी रिहाई के कदम का कड़ा विरोध करेगी।तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस अलागिरी ने कहा, ‘‘तमिलनाडु की जेलों में दोषियों समेत कई कैदी हैं लेकिन राजीव के हत्यारों को ही रिहा करने की मांग क्यों की जाती है?’’

कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने रविवार को कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में सात दोषियों में से किसी की भी रिहाई के कदम का कड़ा विरोध करेगी। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस अलागिरी ने कहा, ‘‘तमिलनाडु की जेलों में दोषियों समेत कई कैदी हैं लेकिन राजीव के हत्यारों को ही रिहा करने की मांग क्यों की जाती है?’’

उन्होंने कहा कि दोषियों को रिहा करने का कोई भी फैसला एक ‘‘खराब उदाहरण’’ पेश करेगा और ‘‘तमिलनाडु में सामाजिक व्यवस्था तथा शांति को काफी भंग’’ करेगा। अलागिरी हाल ही में हुई एक बैठक पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें राजग के सहयोगी दल पीएमके के संस्थापक अध्यक्ष एस रामदास और उनके बेटे तथा राज्यसभा सदस्य आर अंबुमणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की।

‘‘न्यायिक व्यवस्था में हस्तक्षेप’’ की कोशिशों पर सवाल उठाते हुए अलागिरी ने कहा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अदालत इस मामले पर फैसला करेगी। राजीव गांधी की चेन्नई के समीप श्रीपेरुम्बदुर में चुनावी सभा के दौरान प्रतिबंधित लिट्टे के आत्मघाती हमलावर ने 21 मई 1991 को हत्या कर दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपे ज्ञापन में रामदास ने कहा था कि उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल तमिलनाडु सरकार को सात दोषियों मुरुगन, संथन, पेरारीवलन, रॉबर्ट पायस, रविचंद्रन, जयकुमार और नलिनी की रिहाई पर फैसला देने की अनुमति दी थी।

पीएमके ने कहा था कि राजीव गांधी की पत्नी सोनिया और बेटे राहुल ने ‘‘स्पष्ट रूप से कहा है कि इन सात तमिलों की रिहाई पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है