लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव के पहले चरण में गठबंधन साझेदारों को कोई सीट नहीं देगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 7, 2021 23:55 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात मार्च कांग्रेस असम में प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट महागठबंधन के अपने छह साझेदारों को नहीं देगी। पार्टी के एक सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य में 27 मार्च को प्रथम चरण के चुनाव के तहत 47 सीटों पर मतदान होगा।

हालांकि, कांग्रेस और उसके अन्य गठबंधन साझेदारों ने अभी सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है।

कांग्रेस ने शनिवार रात, प्रथम चरण के चुनाव के लिये 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहले चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने का मंगलवार को अंतिम दिन है।

कांग्रेस के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दूसरी सूची रविवार रात जारी की जाएगी। इसमें पहले चरण की शेष सात सीटों के उम्मीदवारों के नाम होंगे।

इस सूची में दूसरे चरण के लिये उम्मीदवारों के नाम भी शामिल होंगे। दूसरे चरण में 39 सीटों पर एक अप्रैल को मतदान होगा।

राज्य में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान