लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, मुरुगन के निर्विरोध चुने जाने की संभावना

By भाषा | Updated: September 19, 2021 15:41 IST

Open in App

भोपाल, 19 सितंबर केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन की अगले महीने मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना प्रबल हो गयी है क्योंकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

भाजपा ने शनिवार को मुरुगन को चार अक्टूबर को राज्यसभा के होने वाले उपचुनाव के लिए मध्यप्रदेश से उम्मीदवार घोषित किया है ।

तत्कालीन केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के बाद उच्च सदन की एक सीट इस साल जुलाई में खाली हो गयी, गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘हम किसी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने जा रहे हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथजी ने प्रदेश में एक सीट पर होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के किसी भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है।’’

मुरुगन को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद में शामिल किया है, उन्हें छह महीने के अंदर संसद सदस्य बनना होगा।

प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुरुगन का राज्यसभा में आना लगभग तय है, क्योंकि भाजपा को मध्यप्रदेश की विधानसभा में बहुमत प्राप्त है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार मुरुगन के नाम की घोषणा होने से पहले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कैलाश विजयवर्गीय और उमा भारती का नाम राज्यसभा की इस सीट के लिए चल रहा था।

मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा के 125 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 95, बसपा के दो, सपा का एक तथा चार निर्दलीय विधायक हैं। तीन सीटें अभी रिक्त हैं ।

राज्य की 11 राज्यसभा सीटों में से भाजपा के पास वतर्मान में सात और कांग्रेस की तीन सीटें हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे