लाइव न्यूज़ :

महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए 23 शहरों में संवाददाता सम्मेलन करेगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 12, 2021 12:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई कांग्रेस पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और कई खाद्य वस्तुओं की दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए आगामी 15 जुलाई तक देश के 23 शहरों में संवाददाता सम्मेलनों का आयोजन करेगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन संवाददाता सम्मेलनों को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता संबोधित करेंगे और इनमें महंगाई के कारण जनता का पेश आ रही मुश्किलों का उल्लेख करने के साथ ही सरकार की ‘जनविरोधी नीतियों’ को भी उजागर करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम दिल्ली, कलमनाथ लखनऊ, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नागपुर में मीडिया से बातचीत करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि इनके अलावा मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट और पार्टी के कई अन्य नेता एवं प्रवक्ता अलग अलग शहरों में संवाददाता सम्मेलन संबोधित करेंगे।

उधर, महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकर पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद विस्तार के एक दिन बाद ही सीएनजी, पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया। आज देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 100 रुपये और 90 रुपये के पार चला गया है। भूख घरों के दहलीज़ पर खड़ी है, लेकिन सरकार को आम लोगों की चिंता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह