लाइव न्यूज़ :

सरकार बनने पर छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देगी कांग्रेस : प्रियंका

By भाषा | Updated: October 21, 2021 12:28 IST

Open in App

लखनऊ, 21 अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर राज्य की छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।

प्रियंका ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट कर कहा "कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।"

प्रियंका ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि उनकी पार्टी राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारेगी।

कांग्रेस महासचिव ने अपने ट्वीट में कुछ छात्राओं की एक संवाददाता से की गई बातचीत का वीडियो भी टैग किया जिसमें वे लड़कियां कह रही हैं कि उन्होंने प्रियंका के साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं।

इसमें एक छात्रा ने कहा, ‘‘प्रियंका जी ने छात्राओं से पूछा कि क्या आपको मेरे साथ सेल्फी खिंचवानी है? क्या आपके पास फोन है, इस पर हमने कहा कि हमारे पास फोन भी नहीं है और कॉलेज में फोन लाने की इजाजत भी नहीं है। इस पर प्रियंका ने कहा कि इसका मतलब क्या हम यह घोषणा करा दें कि लड़कियों को फोन मिलना चाहिये ? तो हमने कहा कि इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है।''

एक अन्य छात्रा ने कहा, ''प्रियंका जी ने कहा कि आप लोग अच्छी तरह पढ़—लिखकर कुछ बनिये।’’ उस छात्रा ने कहा ‘‘ मैं चाहती हूं कि वह (प्रियंका) हमेशा हम लोगों से ऐसे ही मिलती रहें। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने नारा दिया कि मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं।’’

उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए जाने की इस घोषणा को पार्टी द्वारा चुनाव में महिलाओं को वाजिब भागीदारी दिए जाने के वादे की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह