लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी : अलका लांबा

By भाषा | Updated: December 28, 2021 00:31 IST

Open in App

आगरा, 27 दिसंबर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा के आह्वान पर शुरू किये गये ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के सिलसिले में पार्टी की नेता अलका लांबा, नेटा डिसूजा और फिल्म अभिनेत्री काम्या पंजाबी सोमवार को आगरा पहुंचीं।

अलका लांबा ने महिला संवाद’ कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी की 40 प्रतिशत उम्मीदवार महिलाएं होंगी। लांबा ने कहा कि महिलाओं को केंद्र में लाना बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा, ‘‘इसका राजनीतिक लाभ किसे मिलेगा, इससे हमें कुछ खास मतलब नहीं है। इससे महिलाओं को पूरा सम्मान मिला है।’’

लांबा ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी तक राहुल गांधी के नेतृत्व में आवाज उठायी जाती रहेगी।

उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की आधी आबादी (महिलाओं) का वोट कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने हाथरस और उन्नाव की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं के व्यवहार को सभी जानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए