लाइव न्यूज़ :

उप्र विधानसभा में चालीस प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस :प्रियंका गांधी वाद्रा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 14:41 IST

Open in App

लखनऊ, 19 अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी ।

वाद्रा ने मंगलवार को यहां एक पत्रकार वार्ता में कहा, "आज मैं पहले वादे के बारे में बात करने जा रही हूं। हमने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी।"

उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि राजनीति में महिलाएं सत्ता में पूर्ण भागीदार बनें।"

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर किसे पेश कर रही है, वाद्रा ने कहा , ‘‘अभी इस पर विचार नहीं किया गया है।'' वहीं उनके चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अभी इस बाबत कोई फैसला नहीं लिया गया है।

चुनाव में महिलाओं को इतनी अधिक भागीदारी देने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा ''मेरा बस चलता तो मैं उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत की भागीदारी देती।’’

कांग्रेस महासचिव से पूछा गया कि क्या 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का फार्मूला अन्य चुनावी राज्यों में भी लागू किया जायेगा इस पर उन्होंने कहा कि ''मैं उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी हूं यहां के बारे में बता सकती हूं ।''

चुनाव आयोग के अनुसार, 2017 में राज्य विधानसभा चुनाव में राज्य का कुल मतदान प्रतिशत 61.04 प्रतिशत था। पुरुष मतदाताओं के 59.15 प्रतिशत की तुलना में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 63.31 प्रतिशत रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा