लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस 2022 के पंजाब विस चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी: राज्य के परिवहन मंत्री

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:31 IST

Open in App

जालंधर (पंजाब), 14 नवंबर पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने रविवार को दोहराया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के प्रदेश प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करेगी।

राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत करने के बाद वारिंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 80 से ज्यादा सीटें हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाएगी।

मंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के चन्नी सरकार के संकल्प को देखा है और वे एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में निर्णायक फैसला देंगे।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा और उनपर बादल परिवार के साथ मिलीभगत करके राज्य के संसाधनों की “लूट” का आरोप लगाया।

वारिंग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया पर भी निशाना साधा। पंजाब के मंत्री ने दावा किया कि केजरीवाल का बादल परिवार के साथ गठजोड़ है, जिस वजह से दिल्ली हवाई अड्डे तक उनकी बसें चलाने में मदद की गई है जबकि पंजाब सरकार की बसों को चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। वारिंग ने कहा कि यह ‘‘केजरीवाल का असली रंग”दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos