लाइव न्यूज़ :

असम में हार का विश्लेषण करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 3, 2021 23:15 IST

Open in App

गुवाहाटी तीन मई असम में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह विपक्षी महागठबंधन की इस पराजय का विश्लेषण करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी।

विपक्षी महागठबंधन के नेताओं ने यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि असम जातीय परिषद (एजेपी) और रायजोर दल के कारण उन्हें असम के ऊपरी क्षेत्र में करीब 10 सीटों का नुकसान हुआ है। जिसके कारण चुनाव का परिणाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पक्ष में चला गया।

असम की 126 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 50 सीटें मिली हैं जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ मोर्चे ने 75 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ने वाले रायजौर दल को केवल एक सीट से ही संतोष करना पड़ा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेन्द्र सिंह ने कहा, “महागठबंधन से सलाह मशविरा करने के बाद हम एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेंगे। इससे हमारी हार के कारणों का पता लगेगा। इससे हमें अपनी भविष्य की रणनीति में सुधार करने के सुझाव भी मिलेंगे।”

असम कांग्रेस के प्रभारी ने भाजपा पर निर्वाचन आयोग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस चुनाव के दौरान ईवीएम मशीनों के गैर-आवश्यक आवागमन के अलावा कई अनियमिततायें सामने आई हैं।

सिंह ने कहा, “लोगों और राजनीतिक दलों का चुनाव आयोग पर विश्वास बने रहना बहुत ही आवश्यक है। हम निश्चित रूप से इसको लेकर चुनाव आयोग से सवाल कर जवाब मांगेंगे।”

चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को बधाई दी और कहा कि महागठबंधन राज्य में एक जिम्मेदार और मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा करेगा।

सिंह ने भाजपा और रायजोर दल पर कहा, “उनके कारण हमें 10 सीटों का नुकसान हुआ है। रायजोर दल को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।”

हालांकि 2016 के मुकाबले कांग्रेस को तीन सीटों का फायदा हुआ है। पार्टी को सात ऐसी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा जहां वोटों का अंतर पांच हजार से कम रहा।

असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा के इस्तीफे के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि वह कठिन परिश्रम करने वाले नेता हैं और साथ ही बोरा से इस्तीफा वापस लेने की भी अपील की।

सिंह ने कहा, “उनका इस्तीफा अब तक मंजूर नहीं किया गया है जिसका फैसला आलाकमान को करना है। मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे पद पर बने रहने की अपील करता हूं। राज्य इस समय कोरोना महामारी का सामना कर रहा है और पार्टी को उनकी जरुरत है।”

चुनावी हार की जिम्मेदारी लेते हुए बोरा ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और अपना त्यागपत्र कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया था।

उन्होंने कहा, “असम के कई लोग राज्य से बाहर रह रहे हैं और उन्हें इस महामारी के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें तत्काल मदद की जरुरत है। सरकार को एक आंकड़ा तैयार कर उनकी मदद करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये