लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी कांग्रेस, सभी 403 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार: प्रियंका

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:11 IST

Open in App

बुलंदशहर (उप्र), 14 नवंबर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को कहा कि पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी चुनाव में विजयी होगी।

प्रियंका गांधी वाद्रा ने किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन से इनकार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (सपा) के नेता 2017 के उन्नाव बलात्कार मामले और 2020 के हाथरस सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले के दौरान कहीं नहीं दिखे थे जिन मामलों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही लोगों के लिए लड़ रही थी।

कांग्रेस महासचिव ने यहां अनूपशहर में ‘प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022’ में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश चुनावों के महत्व पर जोर दिया तथा इसे ‘‘करो या मरो’’ की स्थिति बताया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करके ही चुनावी मुकाबला जीता जा सकता है। उन्होंने बूथ समितियों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और पार्टी संबंधित सभी गतिविधियों को विभिन्न सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने के लिए कहा।

उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के लिए भाजपा को कोई सम्मान नहीं है क्योंकि इसके नेताओं ने देश की आजादी के लिए खून-पसीना नहीं बहाया। उन्होंने कहा कि केवल महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और बी आर आंबेडकर जैसे नेताओं ने देश के लिए स्वतंत्रता की कल्पना की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न केवल विकास किया है बल्कि भाईचारे और सद्भाव को भी बढ़ावा दिया है।

ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक यह सुनिश्चित किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें 70 रुपये प्रति लीटर से ऊपर न बढ़ें। उन्होंने कहा कि हालांकि, पिछले सात वर्षों में भाजपा सरकार ने इनकी कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर जाने दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल