लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को हरा देगी कांग्रेस: मेवाणी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 00:31 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह अक्टूबर कांग्रेस को अपना समर्थन देने वाले गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने बुधवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरा देगी।

मेवाणी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उन्होंने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि यह भाजपा के ''कुशासन'' को समाप्त कर सकती है।

मेवाणी ने संवाददाताओं से कहा, ''मैं यहां अहमदाबाद में पार्टी मुख्यालय में मेरा स्वागत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं।''

वडगाम विधानसभा क्षेत्र के विधायक मेवाणी ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है, लेकिन तकनीकी कारणों से अब तक पार्टी की औपचारिक सदस्यता नहीं ली है, क्योंकि ऐसा करने से वह अपना विधायक का दर्जा खो देंगे।

उन्होंने कहा, ''मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है क्योंकि मेरा मानना ​​है कि यह एकमात्र पार्टी है जो राज्य और देश में भाजपा के कुशासन को खत्म करने में सक्षम होगी। कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन को समाप्त किया और इसी तरह वह भाजपा के प्रभुत्व को भी समाप्त करेगी।''

उन्होंने कहा, “भाजपा पिछले 25-27 वर्षों से गुजरात पर शासन कर रही है। पिछले चुनाव (2017) में कांग्रेस बहुमत हासिल करने से 10 से 12 सीट पीछे रह गई थी। हालांकि, मुझे विश्वास है कि इस बार (2002 के चुनाव में) पार्टी गुजरात में जीत हासिल करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो