लाइव न्यूज़ :

नया कानून वापस होने तक किसानों की लड़ाई लड़ती रहेगी कांग्रेस : लल्‍लू

By भाषा | Updated: December 20, 2020 15:08 IST

Open in App

बरेली (उप्र) 20 दिसंबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसान आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी सरकार की झूठ और फरेब की राजनीति का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई तब तक लड़ती रहेगी जब तक नया कृषि कानून वापस नहीं हो जाता।

बरेली में शनिवार की रात पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष ने दावा किया कि मोदी की बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्‍योंकि वह अब तक किये अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर सके हैं।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि दो करोड़ बेरोज़गार नौजवानों को नौकरी देने और 15 लाख रुपये प्रत्येक व्यक्ति के खाते में आने जैसे सब्जबाग दिखा कर सत्ता हासिल करने वालों ने जनता को गुमराह करने के सिवा आज तक और कुछ नहीं किया।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने दावा किया कि आज कोई भी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाता है तो उस पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके आंदोलन को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। लल्‍लू ने कहा कि मोदी के पास उद्योगपतियों से मिलने का समय है मगर किसानों के लिए नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे