लाइव न्यूज़ :

भारत को बांटने वाली प्रधानमंत्री की विचारधारा के खिलाफ लड़ती रहेगी कांग्रेस : राहुल

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:44 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 अगस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में विपक्ष को किसानों, पेगासस जासूसी विवाद और भ्रष्टाचार से संबंधित गंभीर मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं देने के लिए केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ''भारत को विभाजित करने वाली विचारधारा'' के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन करने के लिए यहां आए गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियां भारत को विभाजित कर रही हैं।

गांधी ने यहां पार्टी समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ता हूं और हम उनकी विभाजनकारी विचारधारा, भारत को विभाजित करने वाली विचारधारा के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे।''

दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए गांधी ने कहा कि भाजपा ने न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश पर हमला किया है।

गांधी ने कहा, ''वह (भाजपा) सभी संस्थानों पर हमला कर रही है। वे न्यायपालिका, विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा पर हमला कर रहे हैं।''

कांग्रेस नेता ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, ''यहां मीडिया के हमारे मित्र मौजूद हैं...लेकिन उन्हें जो सच्चाई लिखनी चाहिये, वे नहीं लिख रहे।''

गांधी ने कहा, ‘‘उन्हें (मीडिया) रिपोर्ट करने के दौरान हमेशा डर लगता है, क्योंकि उनकी नौकरी दांव पर है। लिहाजा वे अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं। यह पूरे देश पर हमला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें संसद में कृषि कानूनों, पेगासस (जासूसी विवाद), भ्रष्टाचार, राफेल (सौदा) और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बोलने की अनुमति नहीं दी गयी।’’

गांधी ने कहा कि यह ‘‘हमला’’ न केवल जम्मू कश्मीर पर बल्कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल पर भी हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत के विचार पर हमला है। शेष भारत में जहां प्रत्यक्ष हमला हुआ है, जम्मू कश्मीर में यह अप्रत्यक्ष है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह नफरत और भय के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नफरत और डर के खिलाफ लड़ता हूं। कांग्रेस और अन्य दलों के बीच अंतर यह है कि हम किसी से नफरत नहीं करते हैं और हम हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं। कांग्रेस शांति और प्रेम की समर्थक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल