लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी कांग्रेस: अजय कुमार लल्लू

By भाषा | Updated: March 21, 2021 19:42 IST

Open in App

आगरा, 21 मार्च उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि कांग्रेस राज्य में पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और जिला पंचायत के हर वार्ड में प्रत्याशी खड़े किये जायेंगे।

लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह चुनाव किसान, गांव, गरीब, नौजवान, भ्रष्टाचार और प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या महिला सुरक्षा के मुद्दे को गरीब, खेत-खलिहान तक ले जाकर लड़ेगी।

जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में कांग्रेस की आगरा, अलीगढ़, कानपुर, झांसी और चित्रकूट मंडल की पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई जिसमें पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला व शहर अध्यक्ष आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लगभग तीन घण्टे तक चली बैठक में पंचायत चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों को जानने के बाद दिशा-निर्देश दिये। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने, संघर्ष करके जनता की समस्याओं का निदान कराने का निर्देश दिया।

बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, लुईस खर्शीद, अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो