लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने बूते पर चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस : प्रियंका

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:25 IST

Open in App

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), 14 नवंबर कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी।

प्रियंका ने बुलंदशहर में 'कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन' के दौरान ऐलान किया, ‘‘तमाम कार्यकर्ताओं ने मुझसे कहा, कुछ भी करिए मगर इस बार गठबंधन मत करिये। मैं आप लोगों को आश्वासन देना चाहती हूं, हम सारी सीटों पर लड़ेंगे और अपने दम पर लड़ेंगे।’’

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका के इस बयान को अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट भी किया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस सम्मेलन में प्रियंका ने तीन मंडलों के 14 जिलों से आए 7,400 पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान चुनावी रणनीति, कांग्रेस के अभियानों, सोशल मीडिया और बूथ तक संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने कहा कि पार्टी ने पांच साल तक संगठन के बल पर जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है। इसी संगठन के बल पर पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और संगठन के लोगों को आगे बढ़ाएगी।

उनके अनुसार, कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी ने संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय नागरिकता पंजी, महंगाई, किसानों और गरीबों पर अत्याचार, उन्नाव, सोनभद्र और हाथरस में हुए (दलित) उत्पीड़न, लखीमपुर किसान नरसंहार, काले कृषि कानूनों और दलितों पर अत्याचार समेत हर मुद्दे पर संघर्ष किया है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि बाकी पार्टियों ने जनता की लड़ाई नहीं लड़ी।

पार्टी सूत्रों ने बताया, प्रियंका ने कहा, ‘‘मैं आजादी के आंदोलन के ‘करो या मरो’ के नारे को पुनर्जीवित करना चाहती हूं। कांग्रेस के हरेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को मजबूती से यह लड़ाई लड़नी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे