लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मास्क को लेकर जागरुकता अभियान चलाएगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 19, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर वह विभिन्न अस्पतालों के बाहर कोविड मरीजों के रिश्तेदारों के लिए भोजन उपलब्ध कराएगी तथा टीकाकरण संबंधी पंजीकरण एवं मास्क पहनने को लेकर बड़े पैमाने पर जागरुकता अभियान चलाएगी।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि 21 मई के बाद भी कांग्रेस की राज्य इकाइयां ये अभियान जारी रखेंगी। 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि है।

वेणुगोपाल के मुताबिक, उनकी पार्टी केंद्र सरकार के ‘अहंकार एवं उदासीनता’ को नजरअंदाज करते हुए तब तक लोगों की मदद का भरपूर प्रयास करेगी जब तक देश के हर नागरिक को कोविड रोधी टीका नहीं लग जाता।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की स्मृति और विरासत को सबसे बेहतरीन श्रद्धंजलि यही होगी कि इस वक्त लोगों का जीवन बचाने के लिए खुद को समर्पित किया जाए।

वेणुगोपाल ने बताया कि 21 मई को कांग्रेस के कार्यकर्ता विभिन्न अस्पतालों के बाहर कोविड मरीजों के रिश्तेदारों को भोजन वितरित करेंगे तथा मास्क पहनने एवं टीकाकरण संबंधी पंजीकरण को लेकर पार्टी की ओर से बड़े पैमाने पर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर