लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस : हुड्डा

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरललाल खट्टर से कहा कि करनाल जैसे कार्यक्रम के आयोजन के बजाय वह नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए केंद्र को मनाएं।

एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

आंदोलनकारी किसानों ने रविवार को करनाल के कैमला गांव में ‘किसान महापंचायत’ के स्थल पर तोड़फोड़ की थी जहां खट्टर तीनों विवादस्पद केंद्रीय कृषि कानूनों का ‘‘फायदा’’ बताने वाले थे।

हुड्डा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस तरह की सभा (करनाल में महापंचायत) करने के बजाए उन्हें (खट्टर) दिल्ली जाना चाहिए और केंद्र सरकार को मनाना चाहिए और उनसे कहना चाहिए कि ये कानून किसानों के हित में नहीं हैं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा नीत राज्य सरकार से कहा कि वह किसानों के साथ किसी तरह के विवाद से बचे जो कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में अहंकार के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार को विवाद से बचना चाहिए और ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए जिससे लोग भड़क जाएं।’’

हुड्डा ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण है।

आईएनएलडी के विधायक अभय सिंह चौटाला द्वारा हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज्य में भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर उन्होंने (चौटाला) इस्तीफा दिया तो वह सरकार का सहयोग करेंगे।’’

चौटाला ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा कि अगर केंद्र 26 जनवरी तक अपने तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लेता है तो इस पत्र को विधानसभा से विधायक के तौर पर मेरा इस्तीफा माना जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो