लाइव न्यूज़ :

स्थापना दिवस पर पदयात्रा की शुरुआत करेगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:56 IST

Open in App

लखनऊ, 27 दिसम्बर कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार से उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता 'कांग्रेस संदेश पदयात्रा' निकालेंगे। पार्टी की तरफ से यह जानकारी दी गई।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने रविवार को बताया कि दल की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी वाड्रा के निर्देश पर पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार से तीन दिवसीय 'कांग्रेस संदेश पदयात्रा' शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 'खेत और किसान की रक्षा' के लिये निकाली जाने वाली ये पदयात्राएं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाएंगी, जिनमें आम जनता भी हिस्सा लेगी।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी नये दशक में एक नयी शुरुआत करेगी। पार्टी पंचायत चुनावों के जरिये जमीनी स्तर पर अपनी पैठ बनाएगी। इससे वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी को जरूरी गति और हौसला मिलेगा।

उन्होंने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी आगामी तीन जनवरी से गांवों में रात्रि प्रवास करके किसानों, युवाओं तथा आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यह सिलसिला फरवरी तक जारी रहेगा। पार्टी राज्य में ग्राम प्रधान तथा जिला पंचायत की ज्यादातर सीटें जीतने का लक्ष्य बना रही है।

इधर, कांग्रेस सेवा दल की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि नये दशक में सेवा दल एक नये अवतार में नजर आयेगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने किसानों तक पहुंच बनाने के लिये किसान पंचायतों और खाट सभाओं का आयोजन शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे