लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में कांग्रेस होगी मजबूत, अगले साल बढ़ेगी 3 सीटें

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 9, 2019 05:56 IST

आगामी 26 अगस्त को राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रियंका गांधी या पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अपना प्रत्याशी बना सकती है

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में सीटों के अकाल से जूझ रही कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है कि राजस्थान में अगले वर्ष होने वाले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को तीन सीटें मिलना तय है त्रिवेणी नदी का बहाव ढाई मीटर की ऊंचाई पर होने के साथ पानी की लगातार आवक होने से जलस्तर में और बढोतरी होना तय है

 राज्यसभा में सीटों के अकाल से जूझ रही कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है कि राजस्थान में अगले वर्ष होने वाले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को तीन सीटें मिलना तय है. वहीं आगामी 26 अगस्त को राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रियंका गांधी या पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अपना प्रत्याशी बना सकती है.

जानकारी के अनुसार कांग्रेस का राज्यसभा में बहुमत नहीं है. ऐसे में पार्टी सीटों के अकाल के खत्म होने को लेकर अगले साल का बेसब्री से इंतजार कर रही है क्योंकि अगले वर्ष राजस्थान से राज्यसभा सदस्य रामनारायण डूडी, नारायण पचारिया और विजय गोयल का कार्यकाल पूरा हो रहा है. ये तीनों सीटें कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय हैं. इसी माह होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के नामों पर चर्चा की गई लेकिन सूत्रों की मानें तो मनमोहन सिंह ने नाम पर आम सहमति बन गई है और वे 13 अगस्त को जयपुर आकर अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं.

जयपुर सहित 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी -धीरेन्द्र जैन जयपुर। 8 अगस्त. प्रदेशभर में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून जमकर मेहरबान होने से कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. कई इलाकों में हल्की व मध्यम बारिश भी बीते 24 घंटों में दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में प्रदेश के दो दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की बयार जयपुर और सीकर के अनूपगढ़ होकर गुजर रही है इससे भारी बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है.

गुलाबी नगर जयपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध में आस-पास के क्षेत्रों मंे हो रही बारिश के कारण पानी की लगातार आवक हो रही है और अब बाध का जलस्तर 309 आरएल मीटर तक पहुंच गया है. वहीं त्रिवेणी नदी का बहाव ढाई मीटर की ऊंचाई पर होने के साथ पानी की लगातार आवक होने से जलस्तर में और बढोतरी होना तय है.

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल