लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में बेरोजगारी, मंहगाई, अवैध खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ 18 दिसंबर से आंदोलन करेगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:20 IST

Open in App

देहरादून, 12 दिसंबर उत्तराखंड कांग्रेस ने रविवार को कहा कि आगामी 18 दिसंबर से पार्टी बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई, अवैध खनन और भ्रष्टाचार के ज्वलंत सवालों को लेकर निरंतर राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी।

कांग्रेस महासचिव और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा अन्य नेताओं से परामर्श के बाद तय किया गया है कि इन चारों ज्वलंत सवालों को लेकर 18 दिसंबर से अलग-अलग दिन पार्टी जनता के बीच जाएगी और आंदोलन चलाएगी ।

उन्होंने कहा कि इन चारों चुनौतियों पर कांग्रेस विधानमंडल दल ने राज्य विधानसभा के शनिवार को संपन्न शीतकालीन सत्र के दौरान जो दवाब बनाया था, उसे पार्टी आगे बढ़ाएगी ।

प्रदेश की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रावत ने राज्य में आंदोलनरत रहे विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगें अनसुनी करने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की और कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस उनकी समस्याओं का समाधान करेगी । उन्होंने कहा कि पार्टी इसके लिए एक समिति गठित करेगी जो इन संगठनों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेगी और ​उनका समाधान ढूंढेगी । उन्होंने कहा कि पार्टी ने आंदोलनरत संगठनों की सूची भी तैयार कर ली है ।

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद गोदियाल ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों को बांटे जाने वाले टैबलेट खरीद प्रक्रिया, चिकित्सा उपकरणों की खरीद और खनन में सरकार घोटाले कर रही है ।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित