लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में फिर से नंबर एक बनेगी कांग्रेस, 2024 में दिखेंगे नतीजे : नाना पटोले

By भाषा | Updated: February 10, 2021 11:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि संकट के समय पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताया है और वह इस पर खरा उतरेंगे तथा पार्टी प्रदेश में फिर से नंबर एक बनेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल वह संगठन को मजबूत करने के प्रयास करेंगे, सभी नेताओं को साथ ले कर चलेंगे तथा इसका नतीजा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे पटोले ने मंगलवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने से पहले महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष थे।

पटोले ने यहां कहा, ‘‘पार्टी ने यह भूमिका निभाने का आदेश दिया है। यह एक बड़ा दायित्व है क्योंकि पार्टी संगठन इस वक्त तकलीफ में है। संकट के समय में दायित्व मिलता है तो पार्टी आलाकमान का विश्वास ही सबसे बड़ा होता है। पार्टी की सेवा करने का यह मेरे लिए बड़ा मौका है।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘इसमें कोई दो मत नहीं है कि पार्टी फिर से नंबर एक स्थान पर आएगी। इसके नतीजे 2024 में देखने को मिलेंगे।’’

पटोले ने कहा कि वह फिलहाल संगठन को मजबूत करने और निकाय चुनाव की तैयारियों पर जोर दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों