लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में सीटों की साझेदारी के दौरान कांग्रेस अधिक यथार्थवादी रूख अपनाएगी: दीपांकर भट्टाचार्य

By भाषा | Updated: November 22, 2020 22:54 IST

Open in App

(इंट्रो में शब्द बदलते हुए)

कोलकाता, 22 नवंबर बिहार में सरकार बनाने में विफल रहे महागठबंधन के लिए कांग्रेस को ‘बड़ी निराशा’ करार देते हुए भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने उम्मीद जतायी कि पार्टी पश्चिम बंगाल में वाममोर्चा के साथ सीटों की अपनी साझेदारी के दौरान ‘अधिक यथार्थवादी’ रूख अपनाएगी।

भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें पक्का यकीन है कि सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) भी बिहार में अपने खराब प्रदर्शन की समीक्षा कर रही होगी और वह राजनीतिक रूप से संवेदनशील बंगाल, जहां भगवा ब्रिगेड सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी प्रयास कर रहा है, में सीटों के बंटवारे के दौरान वह युक्तिसंगत रहेगी।

बिहार के चुनान नतीजे का हवाला देते हुए भट्टाचार्य ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ पार्टी को पश्चिम बंगाल में माकपा-कांग्रेस गठबंधन में अगुवा नहीं होना चाहिए।’’

हाल के बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों की साझेदारी के तहत कांग्रेस ने कुल 243 सीटों में 70 पर अपने प्रत्याशी उतारे थे जबकि वह महज 19 सीट ही जीत पायी।

दूसरी तरफ, महागठबंधन के घटक भाकपा (माले) 19 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ी और उसने 12 सीटें जीतीं। उधर, भाकपा और माकपा ने भी दो -दो सीटें हासिल कीं।

ऐसा नहीं है कि केवल बिहार में कांग्रेस के प्रदर्शन में गिरावट आयी बल्कि 2014 के बाद से लोकसभा चुनाव एवं हाल के वर्षों में विधानसभा चुनावों में उसकी सीटें घटी हैं।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘ कांग्रेस बिहार में महागठबंधन के लिए बड़ी निराशा थी। सीटों का बंटवारा अधिक यथार्थवादी होना चाहिए था। कांग्रेस की सफलता दर सबसे कम रही। मुझे यकीन है कि पार्टी भी अपने प्रदर्शन की समीक्षा कर रही होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस हाल ही में संपन्न बिहार के चुनाव से सबक लेगी और पश्चिम बंगाल में सीटों के बंटवारे के दौरान अधिक यथार्थवादी रूख अपनाएगी।’’

वैसे भाकपा माले पश्चिम बंगाल में माकपा, भाकपा, फारवार्ड ब्लॉक और रिवोल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी के वाममोर्चा का हिस्सा नहीं है लेकिन वह राज्य में कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतारती रही है लेकिन उसे सफलता नहीं मिली है।

बिहार में अपने प्रदर्शन से उत्साहित चरमपंथी वाम संगठन इस बार फिर बंगाल में चुनाव में और जोश-खरोश से उतरने की तैयारी कर रहा है।

भट्टाचार्य से जब पश्चिम बंगाल में भाजपा का टक्कर देने के लिए भाकपा माले और तृणमूल कांग्रेस के बीच किसी सहमति की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उसका ना में जवाब दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि भाकपा माले पश्चिम बंगाल में माकपा नीत गठबंधन का हिस्सा होगी। बंगाल में अगले वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र