लाइव न्यूज़ :

जब देश सीडीएस के निधन से शोकाकुल था, तब कांग्रेस गोवा में खुशियां मना रही थी : धामी

By भाषा | Updated: December 12, 2021 22:33 IST

Open in App

देहरादून, 12 दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आरोप लगाया कि जब देश प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी तथा अन्य सैन्य अधिकारियों की हेलीकॉप्टर हादसे में असमय मृत्यु के शोक में डूबा था, तब कांग्रेस पार्टी गोवा में खुशियां मना रही थी।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 60 साल तक देश पर राज करने वाली इस पार्टी को ऐसा करने के लिए खुद पर शर्म आनी चाहिए। धामी ने कहा कि आजादी के बाद 60 वर्षों तक एक पार्टी और उसमें भी एक परिवार का शासन रहा है जिसने हमेशा देश के साथ समझौते और खिलवाड़ किए।

उन्होंने कहा, “ आज जब हम हमारे सबसे चहेते, उत्तराखंड कै गौरव, भारत के गौरव के निधन पर सब गम में डूबे हुए हैं, वहीं कांग्रेस उनके निधन पर गोवा में खुशियां मना रही हैं। वे नृत्य कर रहे हैं।’'

धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता इस देश में केवल शारीरिक रूप से रह रहे हैं जबकि उनकी आत्मा कहीं और बसी हुई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया और कोई कार्यक्रम नहीं किए। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड भी सादगी से हुई।

पौड़ी जिले में लैसंडौन विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान धामी ने लोगों से कहा कि हमें ऐसी पार्टियों को कभी भूलना नहीं चाहिए जिन्होंने हमेशा देश से छल किया। दिवंगत जनरल रावत पौड़ी जिले के ही रहने वाले थे।

उन्होंने कहा कि दिवंगत जनरल रावत ने विकसित उत्तराखंड का सपना देखा था और हमें अब उनके सपनों को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।

धामी ने इस अवसर पर जिले के लिए 90 करोड रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र